मेटल और एफएमसीजी सेक्टर में गिरावट
आज बीएसई एफएमसीजी और मेटल सेक्टर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। दोनों में क्रमश: 223.04 और 223.34 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। ऑटो सेक्टर 219.36 और बैंक एक्सचेंज एवं बैंक निफ्टी क्रमश: 261.98 और 148.15 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कैपिटल गुड्स 51.10, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 84.47, बीएसई हेल्थकेयर में 0.60 अंकों की गिरावट देखने को मिला है। दूसरी ओर आईटी और गैस सेक्टर में अच्छी देखने को मिली है। बीएसई आईटी 261.88 और तेल और गैस 126.27 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं बीएसई पीएसयू 8.66 और बीएसई टेक में 77.10 अंकों की तेजी देखने को मिली है।