7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 33640 अंक और निफ्टी 10361 पर खुले

सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले
2 min read
Google source verification
stock

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेतो के चलते ह्फ्ते के पहले कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई। सेंसेक्स 39 अंक गिरकर 33640 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 29 अंक फिसलकर 10361 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट बढ़ गई है। शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक, मेटल, फार्मा और आईटी समेत सभी सेक्टरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। वही हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 64.71 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूट कर 64.70 पर बंद हुआ था। वहीं रुपए की शुरुआत सपाट हुई थी और ये बिनी किसी बदलाव के गुरुवार के ही बंद स्तर 64.58 पर खुला था।शुक्रवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू स्टॉक मार्केट में 416.28 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 427.63 करोड़ रुपए स्टॉक मार्केट में निवेश किए।

एशियाई बाजारों में गिरावट
सोमवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ होता दिख रहा है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 10,385 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 76 अंक गिरकर 22,475 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 98 अंक की गिरावट के साथ 29,769 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 1.23 फीसदी लुढ़क कर 2513 अंक पर कारोबार कर रहा है, जबकि ताइवान इंडेक्स 62 अंक गिरकर 10791 अंक पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट 19 अंक फिसलकर 3335 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.10 फीसदी टूटकर 3439 अंक पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से जीएसटी और नोटबंदी के बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस दौरान कई बार बाजार ने रिकॉर्ड हाई को भी छुआ तो कई बार भारी गिरावट का भी सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग