24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन में 32 पैसे बढ़ गया पेट्रोल, डीजल में हुआ 31 पैसे का इजाफा

पेट्रोल देश के महानगरों में 15 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ, वहीं, डीजल की कीमतें भी 18 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गर्इ है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 06, 2018

Petrol

दो दिन में 32 पैसे बढ़ गया पेट्रोल, डीजल में हुआ 31 पैसे का इजाफा

नई दिल्ली। करीब 36 दिन लोगों को राहत देने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने दो दिनों से पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी शुरू कर दी है। पेट्रोल देश के महानगरों में 15 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ, वहीं, डीजल की कीमतें भी 18 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गर्इ है। पिछले 2 दिन में पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमतें 75.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ेंः-मुकेश अंबानी की स्पीच खत्म होने के बाद इन लोगों को हुआ 40 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान

करीब 36 दिन तक की राहत
पेट्रोलियम कंपनियों ने करीब 36 दिन तक लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं की थी। यह सिलसिला 29 मई से 4 जून तक चला था। इस दौरान दामों में या तो कटौती हुर्इ या फिर दाम स्थिर रहे। पिछले दिनों क्रूड की कीमतें 80.50 प्रति डॉलर से 74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई थीं, जिसका फायदा तेल कंपनियों ने कंज्यूमर्स को दिया। हालांकि इधर फिर क्रूड इंटरनेशनल मार्केट में 78 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास बना हुआ है, जिससे बढ़े लागत को तेल कंपनियां कंज्यूमर्स पर पासऑन कर रही हैं।

पेट्रोल की कीमतें

























शहरआज के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली75.85
कोलकाता78.53
मुंबई83.24
चेन्नई78.72 रुपए


डीजल की कीमतें

























शहरआज के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली67.66
कोलकाता70.21
मुंबई71.79
चेन्नई71.41


3 रुपए प्रति लीटर कम हुए थे दाम
पिछली बार 26 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी। 29 मई से 26 जून के बीच पेट्रोल की कीमत करीब 3 रुपए प्रति लीटर घटी थी। वहीं, डीजल में 1.94 रुपए प्रति लीटर तक कटौती हुई थी। गुरूवार यानी 5 जुलाई को 36 दिन बाद कीमतें बढ़ी थीं। तब पेट्रोल में 17 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी की गई थी।