7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेल के दामों ने लगाई छलांग, दिल्ली में 84 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी ऊंचाई पर

आईओसीएल से मिली जानकारी के बाद गुरुवार को देश में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Oct 04, 2018

Petrol and diesel prices going up in September

Petrol and diesel prices going up in September

नई दिल्ली। एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। जिसकी वजह से नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम भी नए स्तर पर पहुंच गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के बाद गुरुवार को देश में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। जानकारों की मानें तो रुपए की गिरावट और क्रूड ऑयल के बढ़ते दामों की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में इनके दामों में और भी ज्यादा वृद्धि हो सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस वृद्धि के बाद आपके महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैं?

20 पैसे बढ़े पेट्रोल के दाम
आईओसीएल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में औसतन 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। नई दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 75.45 और 77.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 80.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैैं। वहीं चेन्नई में 22 पैसा प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। जिसके बाद वहां पर डीजल के दाम 79.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं

पेट्रोल के दाम में भी इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार महानगरों में पेट्रोल के दाम में औसतन 15 पैसा प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद राष्ट्र्रीय राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति हो गए हैैं। वहीं नई दिल्ली की तरह ही कोलकाता और चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम में 15 पैसा प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 85.80 और 87.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसा प्रति लीटर का इजाफा हुआ हैै। जिसके बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग