लगातार बढ़ रहे हैं सोने के दाम
स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी बढ़कर 1,522.1 डॉलर औंस रहा, जो पिछले सत्र में एक हफ्ते के निचले स्तर 1,517.11 डॉलर औंस पर रहा था। वहीं, अमरीका में सोने का वायदा भाव 1,529.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। जौहरियों का मानना है कि अगर गोल्ड के दाम 40,000 रुपए 10 ग्राम के स्तर से बढ़ता है तो रिसाइकल्ड गोल्ड आने का सिलसिला और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।