नई दिल्ली। बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार सप्ताह से जारी गिरावट थम गई और सेंसेक्स 463.69 अंकों या 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 37,581.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 112.30 अंकों या 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 11,109.65 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 123.13 अंकों या 0.9 फीसदी की तेजी आई और यह 13,670.05 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 203.15 अंकों या 1.62 फीसदी की तेजी के साथ 12,699.5 पर बंद हुआ।