29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों आ रही है Mahindra and Mahindra Financial Services Ltd. के शेयरों में गिरावट?

शुक्रवार शाम को Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd. की ओर से चौथी तिमाही के नतीजे जारी हुए थे। जिसमें कंपनी का नेट में 8 फीसदी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं रेवेन्यू में भी गिरावट आई है। जिसका असर आज बाजार खुलने के बाद देखने को मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 Apr 2021, 1:16 PM IST

Why is Mahindra and Mahindra Financial Services Ltd. Shares fall?

Why is Mahindra and Mahindra Financial Services Ltd. Shares fall?

नई दिल्ली। सोमवार को देश की बड़ी एनबीएफसी कंपनियों में एक Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd. के शेयरों में आज 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में देखने को मिल रही गिरावट की वजह है अच्छे नतीजे ना आना। शुक्रवार को कंपनी की ओर से चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। जिसके बाद आज कंपनी के शेयर सुबह से ही बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप 2100 करोड़ रुपए से ज्यादा कम हो गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एमएमएफएसएल के तीसरी तिमाही के नतीजे कैसे रहे थे और उसका असर शेयर बाजार में किस तरह से देखने को मिल रहा है।

कंपनी के चौथी तिमाही के आंकड़ें
महिंद्रा फाइनेंस का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 31 मार्च को समाप्त तिमाही में आठ फीसदी घटकर 219 करोड़ रुपए रह गया। जो पिछले साल समान अवधि में 239 करोड़ रुपए था। वहीं एकीकृत शुद्ध आय इस तिमाही में पिछले के साल के 3,140 करोड़ रुपए के मुकाबले कम होकर 3,038 करोड़ रुपए रह गई। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का शुद्ध मुनाफा वर्ष दर वर्ष 32 फीसदी कम होकर 150 करोड़ रुपए रह गया, जबकि आय 1.4 फीसदी में कटौती होकर 2,638 करोड़ रुपए रह गई। अगर बात पूरे वित्त वर्ष की करें तो कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 28 फीसदी घटकर 780 करोड़ रुपए और आय एक फीसदी घटकर 12,171 करोड़ रुपए रह गई।

यह भी पढ़ेंः-Share Market की मजबूत शुरूआत, सेंसेक्स 500 अंक उछला, ICICI Bank में 5 फीसदी की तेजी

नतीजों का शेयर पर असर
कंपनी के तिमाही नतीजों का कंपनी के शेयर पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर कंपनी का शेयर 8 फीसदी की गिरावट के साथ 164.45 रुपए पर कारोबार कर रहा था जबकि आज कंपनी का शेयर 169.70 रुपए पर खुला था। जो 170.10 रुपए के साथ दिन के उच्च स्तर पर पहुंचा। वहीं 161.75 रुपए के साथ दिन के निम्न स्तर पर भी गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को कंपनी का शेयर 178.85 रुपए पर बंद हुआ था।

कंपनी के मार्केट कैप में 2100 करोड़ रुपए का नुकसान
वहीं दूसरी ओर कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो शेयर में गिरावट की वजह से 2100 करोड़ रुपए तक कम हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था तो कंपनी का मार्केट कैप 22,097.45 करोड़ रुपए था। आज जब कंपनी का शेयर 161.75 रुपए पर पहुंचा तो कंपनी का मार्केट कैप 19,984.69 करोड़ रुपए पर आ गया।