'बिजली के दाम बढ़ाने में दुख होता है'
बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमें बहुत दुख होता है बिजली के दाम बढ़ाने में, लेकिन फिर भी सरकार महंगी बिजली ख़रीद कर सस्ती दरों पर सभी को बिजली दे रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी केवल गाल बजाने का काम रहे है। उन लोगों ने न तो गांव को बिजली दी और न किसान को। केवल अपना ही सोचा और किसी के बारे में नहीं सोचते।