
मोदी सरकार में ही बनेगा राम मंदिर: नृत्य गोपालदास महाराज
मथुरा। केंद्र सरकार की मोदी सरकार पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया राम मंदिर निर्माण को लेकर हमला वर हैं। विपक्षी दल भी राम मंदिर पर मोदी सरकार से सवाल करते रहते हैं। कई पूर्व सांसदों और भाजपा के कद्दवर नेताओं ने भी इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार की मंशा लोकर सवाल खड़े किए हैं इस बीच राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने राम मंदिर पर मोदी सरकार के लिए राहत भरा बयान दिया है।
मोदी सरकार की तारीफ
दरअसल राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार निश्चित ही राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कराएगी। नृत्य गोपालदास महाराज ने ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राम मंदिर मोदी सरकार में ही बनेगा। वहीं गंगा यमुना के शुद्धिकरण पर कहा कि गंगा यमुना सबको मिलकर शुद्ध करनी है। लोगों को नदियों में प्रदूषण नहीं करना चाहिए। शहरों से होकर निकलने वालीं नदियां नालों में तब्दील हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इन नदियों को साफ करने के लिए भी मोदी सरकार अच्छा प्रयास कर रही हैं।
हमारे सैनिक हमारे प्राण हैं
सैनिक नरेंद्र के साथ पाकिस्तान की बर्बरता पर कहा कि पाकिस्तान तो हमेशा से ही भारत विरोधी रहा है। हमारे सैनिक हमारे प्राण हैं, हमारी समस्त जनता के प्राण हैं उनका सम्मान होना चाहिए। सरकार और समाज को उनका खयाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना की कार्रवाई या आतंकवादियों का पक्ष लेने वालों का सदा-सदा के लिए समाज को विरोध करना चाहिए।
Published on:
22 Sep 2018, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.