27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के भगवा वस्त्र ट्वीट पर अपर्णा यादव का करारा जबाब

Aparna Yadav Reply मुलायम सिेह की बहू अपर्णा यादव ने वृंदावन में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करती हुई कहती है कि, भगवा हमारे देश और हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पूरा संत समाज भगवा में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Apr 2022, 10:13 AM IST

अखिलेश यादव के भगवा वस्त्र ट्वीट पर अपर्णा यादव का करारा जबाब

अखिलेश यादव के भगवा वस्त्र ट्वीट पर अपर्णा यादव का करारा जबाब

मुलायम सिेह की बहू अपर्णा यादव ने वृंदावन में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करती हुई कहती है कि, भगवा हमारे देश और हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पूरा संत समाज भगवा में है। भगवा वस्त्र धारण करते ही मन के सारे विचार उत्कृष्टता की ओर बढ़ते हैं, न कि व्यक्ति के मन में आपराधिक विचार आते हैं। सनातन संस्कृति के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने ये बात क्यों कही, इस पर मैं कुछ नहीं बोल सकती। भगवा के विषय में जो मेरा ज्ञान है, मुझे पता है कि वह सही है। साधुओं, संन्यासियों, यतियों व मुनियों का पुरातन काल से यही वस्त्र है।

जनता का भाजपा पर विश्वास

बुधवार को भाजपा नेता अपर्णा यादव वृंदावन पहुंची और ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। अपर्णा यादव पूरी तरह से भक्ति भाव में सराबोर नजर आईं। मंदिर सेवायत ने उन्हें पूजा अर्चना कराई और इकलाई ओढ़ाकर प्रसादी भेंट की। इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपर्णा यादव ने कहाकि, यूपी विधान परिषद परिणाम जनता का भाजपा पर विश्वास व सबका साथ सबका विश्वास के विजन की जीत बताया।

यह भी पढ़ें : आजम खान भी हुए बगावती छोड़ सकते हैं सपा का साथ, आजम के मीडिया प्रभारी ने कहा योगी का बयान सही लगता है

अखिलेश यादव का ट्वीट

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर कहा था कि, भगवा वेश में अपराधी घूमते हैं। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में सपा सुप्रीमो ने लिखा कि, उप्र के मुख्यमंत्री जी से उप्र की जनता की ये अपेक्षा है कि जो लोग संतों का चोगा पहनकर, साधु-संतों का नाम बदनाम कर रहे हैं व इसकी आड़ में अपने आपराधिक कुकृत्य और ज़मीन हड़पने के अवैध कारनामों पर पर्दा डाल रहे हैं, ऐसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवाले तत्वों पर तुरंत कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें : सपाइयों से डरती नहीं हूं, जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है : अपर्णा यादव

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग