Bharat Gaurav Train: भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 24 जून को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से विभिन्न तीर्थ स्थलों माता वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या का दर्शन करते हुए 2 जुलाई को वापस लौटेगी। आईआरसीटीसी के चीफ सुपरवाइजर टूरिज्म के सौरव चटर्जी एवं सहायक श्याम प्रसाद ने बताया कि आईआरसीटीसी कोलकाता 'देखो अपना देश' के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रही है। जिसमें यात्रियों को टिकट पर लगभग 33 फीसदी की रियायत दी जा रही है। भारत गौरव ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर बिहार के किशनगंज, कहलगांव, भागलपुर, जमालपुर, किऊल पटना में रुकेगी।