
CAA को लेकर विपक्षी फेला रहे भ्रम: हेमा मालिनी
मथुरा। पूरे देश में जहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध हो रहा है वहीं मथुरा के गांव चौमुहां में सांसद हेमा मालिनी ने सीएए के समर्थन में एक जनसभा की। जनसभा के बाद हेमा ने लोगों को घर घर जाकर जागरूक भी किया। सिने तारिका और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने सीएए के फायदे बताए। जनसभा में भाजपा के तमाम नेता सांसद हेमा मालिनी के साथ साथ रहे।
सीएए लोगों को देगा फायदा
शनिवार को सांसद हेमा एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंची। सांसद हेमा मालिनी ने गांव चौमुहां पहुंचकर वहां के लोगों को सीएए के बारे में बताया। हेमा मालिनी ने बताया कि सीएए किसी को नुकसान पहुंचाने वाला कानून नहीं है। भारत में रहने वाले हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह कानून बाहर से आने वाले लोगों के लिए नागरिकता देने का है। विरोधी लोग इस पर भ्रम पैदा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सीएए कानून नागरिकता देने का कानून है। इससे किसी भी धर्म के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं सांसद हेमा ने दिल्ली चुनाव को लेकर बोलते हुए कहा कि दिल्ली में चुनाव हम लोग ही जीतेंगे।
Updated on:
08 Feb 2020 08:32 pm
Published on:
08 Feb 2020 08:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
