मथुरा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन वेटरनरी कॉलेज पहुंचे और उन्होंने दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने देश के कई अन्य विश्वविद्यालयों से आये कुलपतियों वैज्ञानिकों व अधिकारियों के साथ उत्पादन, वितरण व किसानों को अधिक से अधिक लाभ देने की योजनाओं पर विचार विमर्श कर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।