5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में जीतेंगे, मणिशंकर अय्यर के बयान से फर्क नहीं : चेतन चौहान

उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने गोवर्धन में तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Dec 2017, 9:51 AM IST

Cheatn Chauhan

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का कहना है कि सरकार खिलाड़ियों के लिए हमेशा अधिकाधिक सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात चुनाव जीतेगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। मणिशंकर अय्यर के बयान के संबंध में कहा कि हम पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

खिलाड़ियों के लिए काम
तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में आए खेल मंत्री गोवर्धन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ओलम्पिक में खेल चुके खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के बराबर पैसा देगी, ताकि खिलाड़ी अपनी लगन व मेहनत में कोई कमी न करें। तहसील स्तर पर भी हमारी सरकार खेल मैदान बनाने जा रही है। इसके लिए तीन एकड़ से अधिक भूमि की जरूरत पड़ेगी। खिलाड़ियों को सरकार द्वारा द्वितीय श्रेणी की नौकरी का भी प्रबन्ध योगी सरकार द्वारा किया गया है।

गुजरात के बारे में
खेल मंत्री राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए। गुजरात में चल रहे चुनावों के सवाल पर कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का ही परचम लहराएगा। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर कहा कि जिसकी जैसी सोच है, वैसी ही रहेगी, लेकिन इससे हमारी पार्टी पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

तीन दिन चली तीरंदाजी प्रतियोगिता
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा गोवर्धन में तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 38 जिले के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके समापन कार्यक्रम में खेल मंत्री व पूर्व क्रकेटर चेतन चौहान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए। साथ ही प्रतियोगिता का फाइनल राउंड भी था। खेल मंत्री पसन्न मुद्रा में दिखाई दिए। इस दौरान खेल मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस दौरान गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक कारिंदा सिंह, प्रतियोगिता के अध्यक्ष राम बाबू शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानेन्द्र सिंह राणा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश