
CM Yogi Adityanath
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मथुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। शहर के जुबली पार्क में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज का विकास हमारी प्राथमिकता में है। पिछली सरकारों में इसकी अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाया। अगर भाजपा मेयर होगा तो यहां विकास भी तेजी से होगा।
सपा, बसपा पर साधा निशाना
सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में अपराध, अराजकता, दंगे बढ़ते थे, आज प्रदेश में विकास बढ़ रहा है। निवेश बढ़ रहा है। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। पिछली सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। हमने आठ महीने की सरकार में प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।
प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा वृंदावन राधारानी के कारण जाना जाता है। यहां का पेड़ा भी दुनियाभर में मशहूर है। इसे प्रमोट करेंगे। बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने मथुरा नगर निगम के साथ ही जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रत्याशियों के लिए भी वोट मांगे।
मंच पर ये नेता रहे मौजूद
चुनावी जनसभा के मंच पर मुख्यमंत्री योगी के साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी , प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मथुरा में 26 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। मथुरा को हाल ही में नगर निगम का दर्जा मिला है। ऐसे में इस बार का चुनाव खास हो गया है।
Published on:
19 Nov 2017 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
