पारम्परिक तरीके से स्वागत
यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट पर मथुरा जिला प्रशासन की ओर से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने क्वींस बेटन रिले लेकर मथुरा पहुंचे राष्ट्रमंडल खेल के प्रतिनधियों का स्वागत पारम्परिक तरीके से टीका लगाकर किया। इसके बाद एसएसपी मथुरा स्वप्निल ममगाई को क्वीन वेटन रिले सौंपी।