मथुरा में अब तक तीन नगर पालिका थीं लेकिन इस बार मथुरा वृन्दावन नगर पालिका को मिला कर नगर निगम बना दिया गया और इन दोनों निवर्तमान मथुरा नगर पालिका और वृन्दावन नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। जिसकी जांच मथुरा के जिला अधिकारी द्वारा करायी जा रही है। मथुरा नगर पालिका की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता हैं जिन पर कई गंभीर आरोप हैं मनीषा गुप्ता पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है, मनीषा गुप्ता पर नगर पालिका की करोड़ों रुपए की जमीन को बिल्डरों द्वारा कब्ज़ा कराए जाने का भी आरोप है। इसके अलवा सरकारी ठेकों, पार्किंग स्थल को अपने चहेतों को मनीषा गुप्ता ने दे दिया जिसमें कई अनियमितताएं थीं जहां एक ओर भाजपा सफाई अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर मथुरा नगर पालिका की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता पर भेद भाव के आरोप हैं जब मनीषा गुप्ता से इस सम्बन्ध में बात की गयी तो वो कैमरे पर अपना मुंहु छुपाती नजर आयीं, किसी भी सवाल का कोई जवाब मनीषा गुप्ता द्वारा नहीं दिया गया। वहीं वृन्दावन नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश गौतम पर भी 80 करोड़ रुपए के घोटलों का आरोप हैं। मुकेश गौतम पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कराना, गलियों में करायी गयी इंटर लॉकिंग और सड़क निर्माण में धांधली के आरोप हैं। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को संचालित करने में लाखों रुपए की हेराफेरी सामने आयी है, जिसकी जांच जिलाधिकारी द्वारा की जार रही है।