ये है मामला
लाख कोशिशों के बाद भी बिजली चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही मामला सामने आया है राया टाउन एरिया का जहां काफी लंबे समय से बिजली चोरी की जा रही थी। विजिलेंस विभाग को लगातार बिजली चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं शनिवार दोपहर विजिलेंस टीम ने राया टाउन क्षेत्र में थाना राया पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम द्वारा 120 घरों को चेकिंग के लिए चयनित किया गया। चिन्हित किए गए घरों पर बिजली विभाग द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही थी। विद्युत विभाग की टीम ने कई मकानों को ऐसा पाया जिनका कनेक्शन नहीं है वह भी बिजली चोरी कर बिजली जला रहे थे। बिजली चोरों में विद्युत विभाग की इस छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया और मौके से मकान स्वामी फरार हो गए। टीम ने 30 घरों के ऊपर अवैध रूप से बिजली चलाए जाने के आरोप में थाना राया में रिपोर्ट दर्ज करा दी है और वैधानिक कार्रवाई बिजली चोरों के खिलाफ की जा रही है।