
मथुरा. क्या आप सूरज को सामान्य तौर पर बिना कुछ आंखों पर लगाए, बिना पलक झपकाए, टकटकी लगाए एक घंटे तक देख सकते हैं। तो आप इसे असंभव कहेंगे, लेकिन तीन लोक से न्यारी कृष्ण की नगरी से आई यह खबर हैरान करने वाली है। मथुरा में डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स के पद से सेवानिवृत्त हुए 70 वर्षीय एम एस वर्मा ने ऐसा करके दिखा एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। एक घंटे तक सूर्य से संवाद करने के बाद भी 70 वर्षीय वर्मा की आंखे सामान्य है उन्हें कोई नुकसान नही है। एक घंटे तक सूर्य से नजर मिलाने वाले बने इस रिकॉर्ड के दौरान ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन की टीम व सरकारी डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहे।
पिछले 25 सालों से कर रहे हैं त्राटक क्रिया
70 वर्ष की उम्र में जब लोगो की सामान्य तौर पर आंखों क रोशनी कम होने लगती है। कई प्रकार की बीमारियां घर कर जाती हैं। उस 70 वर्ष की उम्र में इस रिकॉर्ड को बनाने वाले एम एस वर्मा का कहना है कि वह पिछले 25 सालों से अपने गुरु की प्रेरणा व आज्ञा से इस कार्य को कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने दीपक की लो से नजर मिलाना शुरू किया। फिर गुरु के आर्शीवाद से सूर्य को सामान्य आंखों से बिना कुछ लगाए देखने का अभ्यास किया।
10 मिनट का है पिछला रिकॉर्ड प्रदीप बेलगावी के नाम दर्ज
एमएस वर्मा ने कहा कि नेशनल के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए लोग प्रेरित कर रहे है। उन्होंने चैलेंज किया कि विश्व में कोई भी उनसे कहीं भी कभी भी उनसे मुकाबला करवा सकता है। उन्होंने इस क्रिया को योग की तांत्रिक किया से संबंध रखने वाला बताते हुए इसे योगी राज कृष्ण की कृपा बताया और कहा कि अब वह मथुरा का नाम विश्व में रोशन करेंगे। एक घंटे तक सूर्य को देखने का रिकॉर्ड आज एम एस वर्मा ने बनाया है, लेकिन इससे पहले 21 जनवरी 2019 को प्रदीप बेलगावी ने सूर्य को बिना पलक झपकाए लगातार 10 मिनट तक देखने का बनाया था।
Published on:
28 Nov 2021, 12:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.