28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

ग्रामीणों का कहना है कि किसान ने किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा 10 लाख रुपये परिचितों से उधार लिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 10 Aug 2018, 2:57 PM IST

Farmer

Farmer

मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव नावली में कर्ज के बोझ से दबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि पिछले कई दिनों से किसान बेहद परेशान था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव नावली निवासी 45 वर्षीय कुशलपाल पुत्र रविंद्र सिंह बुधवार की शाम चार बजे बाइक पर सवार होकर घर से निकला। उसके बाद वो घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह आठ बजे नावली के करुआ प्रधान ने उसके शव को पेड़ से लटका देखा। किसान का शव का पेड़ पर लटके मिलने की खबर पर परिजन और ग्रामीण मौके पर आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक किसान की चप्पल और बाइक खेत पर ही मिली। मृतक के परिजनों की मानें तो किसान कुशलपाल ने किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये का कर्ज हसनपुर की बैंक से लिया था। इसके अलावा 10 लाख रुपये परिचितों से उधार लिए थे। परिजनों ने बताया कि मृतक ने कुछ दिन पहले ईंट के भट्टे में पार्टनरशिप भी की थी। ईंट भट्टे के काम में भी उसे घाटा हो गया। कर्ज चुकाने के लिए किसान ने कुछ दिन पहले पांच बीघा खेत भी बेचा था। करीब एक सप्ताह से किसान परेशान चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Must Read - 11 अगस्त को तालानगरी में होगी देश की सुरक्षा की बात, केंद्रीय रक्षा मंत्री, सीएम योगी समेत कई उच्चाधिकारी रहेंगे मौजूद

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग