1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांके बिहारी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, पांच घायल

श्रद्धालुओं को पुलिस ने इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया है।
2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Apr 19, 2018

road Accident

मथुरा। अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी जी के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टैंपो टायर फट जाने से अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टैंपो सवार पांच श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए। थाना वृंदावन क्षेत्र में मथुरा रोड पर पीएमवी के निकट हुई दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को पुलिस ने इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया है।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक बांके बिहारी मंदिर में चरण दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस जाने के लिए निकले। मथुरा जाने के लिए कुछ श्रद्धालु टैंपो में सवार हो गए। थाना वृंदावन की पुलिस चौकी अद्धा क्षेत्र स्थित पीएमवी कालेज के निकट अचानक टैंपो का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंपो में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार होने पर मौके पर जुटे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और टैंपो में फंसे लोगों को बाहर निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि अन्य यात्रियों जो मामली रुप से चुटैल हुए थे उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। घायलों में उमा अग्रवाल और उनके पति अनिल अग्रवाल निवासी बाराकोटा राजस्थान, बदांयू निवासी मनोज यादव, उनकी पत्नी मनीषा यादव और बेटा शिवम और वृंदावन के मोतीझील निवासी अमित पांडे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 'बृजवासी राइजिंग स्टार' पहुंचा मथुरा, बांके बिहारी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

सात की जगह 11 सवारी

घायल महिला उमा अग्रवाल के पति अनिल अग्रवाल ने बताया कि ऑटो बहुत तेज गति से जा रहा था हमने उससे बहुत बार कहा की ऑटो कम स्पीड में चलाओ लेकिन वो नहीं माना। एक दम टायर फट गया और ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑटो में 11 सावरियां भरी हुई थींं, जबकि केवल साथ सवारियों की जगह होती है।