3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवाहरबाग कांड: शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- आखिर कब मिलेगा न्याय

शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने वर्दी की खातिर जान तक दे दी लेकिन जवाहरबाग कांड के दोषी खुले में सांस ले रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 3:28 PM IST

Archna Deivedi

जवाहरबाग कांड: शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- आखिर कब मिलेगा न्याय

मथुरा। जवाहरबाग कांड (दो जून 2016) का दिन काले दिन के रूप में माना जाता है। आज ही के दिन जवाहर बाग कांड हुआ था, आज दूसरी बरसी है। जवाहरबाग कांड में शहीद मुकुल द्विवेदी के परिजन मथुरा के जवाहरबाग पहुंचे और यहां पहुंचने के बाद उन्होंने वृक्षारोपण किया। शहीद मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी का दर्द भी छलका, उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए साथ ही शहीद को उचित् सम्मान न दिए जाने की भी शिकायक की।

मुकुल द्विवेदी के लिए पहले नंबर पर थी ड्यूटी

शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इतना समय गुजर गया लेकिन शहीद मुकुल द्विवेदी को आज तक राष्ट्रपति सम्मान नहीं मिला। मीडिया से बात करते हुए शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी की आंखें नम हो गईं और वह अपने आंसू रोक नहीं पाईं, उन्होंने कहा कि मैं पिछले साल भी आना चाहती थी लेकिन मैं हिम्मत नहीं जुटा पाई आने की। बहुत हिम्मत करके मैं यहां आई हूं मेरे पति ने अपनी ड्यूटी को पहले नंबर पर रखा। उन्होंने वर्दी की खातिर जान तक दे दी लेकिन जवाहरबाग कांड के दोषी खुले में सांस ले रहे हैं। इस घटना की चांज के लिए सीबीआई कोर्ट जाना पड़ा तब जाकर सीबीआई जांच शुरू हुई। सीबीआई जांच को भी एक साल हो गया है अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं निकल कर आए हैं। अब सरकार दूसरी आ गई है उनको कुछ करना चाहिए।


मुकुल इस समय बहुत दुखी और निराश होंगे

शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने कहा कि हम लोगों ने केस फाइल किया है इसलिए जांच चल रही है अगर हम लोग केस फाइल नहीं करते तो शायद जांच नहीं चलती। हम लोगों को यही उम्मीद है कि जो लोग इतनी बड़ी घटना में संलिप्त हैं उनको सामने लाया जाए। दो साल हो गए हैं मुकुल को गए हुए ऐसा लगता है कि कल की ही बात है हम लोग बहुत दुखी हैं माता जी को दो जून 2016 को जिस हालत में देखा था आज वही हालत माता जी की बनी हुई है। उन्होंने कहा कि केस को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है लेकिन मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि हमें न्याय जरूर मिलेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मैं अपील करता हूं कि वह हमारी बात को सुनें लेकिन मुझे कुछ लगता नहीं है कि कुछ हो पाएगा।

शहीद मुकुल द्विवेदी होगा जवाहरबाग का नाम

वहीं शहीद मुकुल द्विवेदी के परिवार की सरकार से नाराजगी पर सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार मुकुल जी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है। जल्द ही जवाहर बाग का नाम शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश