रेल बस हर दिन चार चक्कर लगाती है और रेल बस में 72 सवारियां ही आती हैं। साधुओं के लिए यह फ्री है तथा सामान्य यात्रियों के लिए दस रुपये टिकट रखा गया है। इस रेल बस के लिए मथुरा-वृंदावन के बीच में नौ रेल फाटक के मध्य होकर गुजरती है, धौली प्याऊ रोड, सौंख अड्डे के पास, ब्रजवासी रॉयल होटल के पास, चित्रकूट मसानी के पास, सुनरख रोड, जन्मस्थान, गोविंद नगर थाना, वृंदावन परिक्रमा मार्ग, मोतीझील रोड हैं।