आरुषि ने बताया कि जब भी वह अपने घर में बांके बिहारी या श्रीराम का नाम लेती तो घरवाले कहते थे कि तू तो काफिर बन रही है। अब हिन्दू धर्म अपना लिया है। उसने बताया कि मुस्लिम धर्म में मेरी आस्था ना थी और ना है और इसके कई कारण है। आरुषि ने कहा कि निरीह पशुओं को मारा जाता है, वह भी बड़ेस्तर पर। कहा जाता है कि कुर्बानी है और बहुत बड़ा पुण्य है, इस बात को कभी स्वीकार नहीं करती। आरुषि ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज में ईद के नाम पर करोड़ों पशु कुर्बान कर दिए जाते हैं, लेकिन ऐसा ना करके कुर्बानी के लिए खरीदे गए पशु के बजाय उतने पैसे समाज के कल्याण में लगाए जाएं तो तस्वीर बदल सकती है।