8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैफिक पुलिस का कारनामा! घर पर खड़ी बाइक चालक का काट दिया सीट बेल्ट न लगाने का चालान

जिले की ट्रैफिक पुलिस एक तरफ तो यातायात माह नवंबर में किए गए वाहनों के चालनों का बखान कर रही थी, तो दूसरी तरफ यातायात पुलिस की लोग खिल्ली उड़ा रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Dec 2021, 5:12 PM IST

mathura_bike_chalan.jpeg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग ठहाके मारकर हंस रहे हैं। वहीं इसे पुलिस की लापरवाही के साथ-साथ यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान भी खड़े हो रहे हैं। दूसरी तरफ यातायात पुलिस के अधिकारियों की नींद भी उड़ी हुई है। पीड़ित बाइक स्वामी ने बताया कि कार पर बाइक का चालान कर दिया है। नवंबर माह के अंत में मैसेज मिला है।

यह भी पढ़ें : एटीएम हैकर्स को 20 लाख व क्रेटा कार लेकर छोड़ा, इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल बर्खास्त

बाइक पर सीट बेल्ट न लगाने पर काटा चालान

जिले की ट्रैफिक पुलिस एक तरफ तो यातायात माह नवंबर में किए गए वाहनों के चालनों का बखान कर रही थी, तो दूसरी तरफ यातायात पुलिस की लोग खिल्ली उड़ा रहे थे। मामला बाइक चालान से जुड़ा है। यातायात पुलिस ने थाना गोवर्धन क्षेत्र के डीग अड्डे पर चालान में खेल कर दिया। पुलिस ने एक कार को रोककर उसका चालान बाइक के नंबर पर कर दिया। जब बाइक स्वामी के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया तो उस मैसेज ने बाइक स्वामी की चिंता बढ़ा दी। बाइक स्वामी जमकर ट्रैफिक पुलिस को कोस रहा है, तो दूसरी ओर मैसेज को पढ़कर लोग ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बाइक स्वामी शिव राम सिंह के बड़े बेटे कृष्णा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी मोटरसाइकिल घर पर खड़ी थी और उसका चालान ट्रैफिक पुलिस ने सीट बेल्ट ना लगाने पर काट दिया। मैसेज आने के बाद मुझे यह पता चला कि एक हज़ार रुपये का चालन बाइक पर सीट बेल्ट ना लगाने पर हो गया है। थाना हाईवे के गांव महोली का रहने वाला हूं। गोवर्धन में चालान किया गया है और मेरी बाइक घर पर ही खड़ी थी।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

बाइक स्वामी के बेटे ने बताया कि ई-चालान में कार का फ़ोटो लगा है। कार का नंबर UP-85, BW-0975 है। जबकि मेरी बाइक का नम्बर UP-85, BW-0875 है। 18 अक्टूबर 2021 को मेरी मोटर साइकिल का चालान हुआ है और मैसेज आज आया है। मैसेज में लिखा है चालान जमा ना होने पर आपके चालान को कोर्ट में भेज दिया गया है। मैं चालान जमा नहीं करूंगा और पुलिस किस तरह से कार्य करती है यह भी सब जानते हैं। इस तरह की लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : यूपी की नाबालिग युवती को दिल्ली में अगवा कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज