13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक! कोरोना मरीज से 1 दिन के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ने वसूले 3.7 लाख, फिर भी नहीं बची जान

42 वर्षीय हेमलता को मथुरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीएम ने केडी मेडिकल कॉलेज के खिलाफ जांच के आदेश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 May 2021, 1:56 PM IST

corona_death_demo.jpg

,,

मथुरा। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अस्पतालों में ना तो इलाज मिल पा रहा है और ना भर्ती होने के लिए बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर। वहीं जहां एक ओर पूरा देश इस परेशानी से निपटने की कोशिश कर रहा है वहीं कई लोग इस आफत की घड़ी में भी इंसानियत भूलकर सिर्फ अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं प्राइवेट अस्पतालों की जो इस कठिन समय में भी लोगों के इलाज के लिए मोटी रकम वसूल रहे हैं। ऐसा एक मामला मथुरा के एक प्राइवेट कोविड अस्पताल से सामने आया है। बता दें कि कोविड के इलाज के लिए सरकार ने एक अस्पतालों के लिए एक दर सुनिश्चित की है। लेकिन इस बीच मथुरा के इस प्राइवेट अस्पताल ने सरकार की सुझाई गई दरों से 20 गुना ज्यादा पैसा वसूला है।

यह भी पढ़ें: रेलवे कोविड चिकित्सालय में हेल्प डेस्क पर कॉल कर ले सकते हैं मरीज की जानकारी, हर स्थिति की मिलेगी संपूर्ण जानकारी

अस्पताल ने वसूले 3.7 लाख रुपये

एक रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा की रहने वाली 42 वर्षीय हेमलता अग्रवाल कोरोना से संक्रमित थी, उनको इलाज के लिए मथुरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज तो शुरू कर दिया गया था लेकिन डॉक्टर्स उनको बचा नहीं पाए और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। वहीं इसके बाद अस्पताल में 1 दिन के इलाज का बिल 3.7 लाख रुपये बनाया।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

इस बात की सूचना मिलते ही मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) नवनीत सिंह चहल ने इस प्राइवेट अस्पताल केडी मेडिकल कॉलेज के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा किए गए इस काम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्पातल ने लौटाए 3 लाख रुपये

बता दें कि मरीज को भर्ती करते ही अस्पताल वालों ने परिजनों से 6.75 लाख रुपये जमा कर लिए थे। बिल बनाने के बाद अस्पताल बचे हुए पैसे लौटाने से इन्कार कर रहा था। लेकिन डॉक्टर और मरीज के परिवार के लोगों की बीच का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपये लौटा दिए।

यह भी पढ़ें: जाते-जाते बेटियों को ये बड़ा तोहफा दे गईं शूटर दादी, सपने को हकीकत बनने से पहले ही छोड़ गईं दुनिया

अस्पताल के मालिक ने दी सफाई

मनोज अग्रवाल जो कि इस अस्पताल के मालिक हैं जब उनसे इस पूरे मामले में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं इस घटना के बारे में पता लगा रहा हूं। फिलहाल डॉ. भल्ला जिनका ये ऑडियो वायरल हुआ है वह अभी दिल्ली मे हैं उनके वापस आने के बाद ही उनसे बात हो पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 रोगियों को सरकारी निर्धारित दरों पर ही इलाज किया जा रहा है।