2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विशालकाय अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

सूचना पाकर चौकी प्रभारी धीरज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच अजगर नील गाय के बच्चे को छोड़ कर भाग गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 23 Sep 2021, 4:58 PM IST

mathura_agzar_new.jpg

मथुरा. खेत में पड़े विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब अजगर के चंगुल में फंसे नील गाय के बच्चे को देखा तो वे दहशत में आ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें : UP ASSEMBLY ELECTION 2022: दिग्गजों के दौरे से गरमाई पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति, पश्चिम से चली हवा बदलती है रूख

ग्रामीणों के उड़ गए होश

जिले के थाना राया इलाके क बिचपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नयावास बम्बे के समीप खेत में एक अजगर सांप ने नीलगाय के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर निगलने की कोशिश की जिसे देख आस-पास के ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसमें नील गाय का बच्चा घायल हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

नीलगाय के बच्चे की हुई मौत

सूचना पाकर चौकी प्रभारी धीरज कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच अजगर नील गाय के बच्चे को छोड़ कर भाग गया। जब तक नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अजगर सांप का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

15 फिट का था अजगर

वहीं स्थानीय नागरिक मासूम शर्मा ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा कि यहां नील गाय के बच्चे को एक अजगर ने दबोच रखा था। करीब 15 फिट के आसपास का अजगर खेत में नील गाय के बच्चे को निकलने की कोशिश कर रहा था। वन विभाग और पुलिस को सूचना हमारे द्वारा दी गई टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : रेलवे जंक्शन पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश