मथुरा-वृन्दावन के पास विकसित होने वाला यह सौभरि वन प्रदेश का सबसे बड़ा पार्क होगा। सौभरि वन वृन्दावन-मथुरा की इस परियोजना का काम स्थानीय जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण और वन विभाग द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा। वृन्दावन और मथुरा के विकास के लिए बनाई गई इस परियोजना का पर्यावरणीय, पौराणिक और धार्मिक महत्व भी है। इसके साथ ही परियोजना से ही ईको रेस्टोरेशन, स्थानीय पर्यावरण स्थल का विकास होगा। वहीं बंदरों की समस्या से भी निजात मिलेगी। भविष्य में इसी वन में बंदरों के रहने की भी व्यवस्था की जाएगी।