
मथुरा के थाना नौहझील इलाके के एक मकान में किराए पर रह रहे आशीष पुत्र देवेंद्र कुमार (25) का शव गुरुवार को पंखे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौका-ए-वारदात पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मृतक आशीष के पिता देवेंद्र ने अपने बेटे की हत्या का आरोप उसी के रूम पार्टनर सिपाही रोहित पर लगाया है। पिता का कहना है की रोहित ने हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया है और उसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि पहले उसको टॉर्चर किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या की गई है। आशीष के परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं हत्या के खुलासे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की बात भी कह रहे हैं।
28 जून की शाम को हुईं थीं पिता से बात
आशीष के पिता का कहना है कि 28 जून की शाम को उनके बेटे आशीष का फोन आया था। फोन पर उसने घर में सभी का हालचाल लिया और लोगों से बातचीत की। उनका कहना है कि उनका बेटा आशीष आत्महत्या नहीं कर सकता।
क़रीब दो वर्ष पहले हुआ था पुलिस में भर्ती
बता दें कि मृतक आशीष मेरठ के गांव बटावली बेसम्मा का रहने वाला है। 2020 में आशीष उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था और ट्रेनिंग के बाद उसकी 28 मई 2021 को थाने में पोस्टिंग हुई थी। आशीष और उसके साथी एक ही किराए के मकान में रहते थे।
Published on:
30 Jun 2022, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.