27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनाः लॉकडाउन में बिजली बिल माफ़ करने को लेकर यूपी ऊर्जा मंत्री का आया बयान

सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार और ऊर्जा मंत्री से कोरोना काल में बिजली बिल माफ करने की मांग को लेकर लोगों ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर सांकेतिक धरना दिया था.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 31 May 2020, 10:23 PM IST

अतिरिक्त टीमें लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करें: श्रीकांत शर्मा

अतिरिक्त टीमें लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करें: श्रीकांत शर्मा

मथुरा. सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार और ऊर्जा मंत्री से कोरोना काल में बिजली बिल माफ करने की मांग को लेकर लोगों ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर सांकेतिक धरना दिया था, लेकिन ऊर्जा मंत्री ने इस तरह की कोई रियायत लोगों को देने में समर्थता जाहिर की है। ऊर्जा मंत्री का कहना है कि संकट का समय है, आप लोगों के घरों में बिजली पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है, हम भी जिनसे बिजली लेते हैं। उनको हमें भी पेमेंट करना होता है, अभी तो उनका भी 4-5 महीने बकाया है।

ये भी पढ़ें- अनलॉक 1: यूपी में अब चलेंगी रोडवेज बस, टैक्सी, फल/सब्जी मंडी का बदला समय, नाई की दुकानों को भी निर्देश

दरअसल मथुरा पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उसके बाद रविवार को वृन्दावन की गलियों में अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। कई जगह कार्यों की धीमी गति को देख उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 8 जून को मंदिरों के खुलने से पहले ही अंडर ग्राउंड केबल के कार्य को पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही वृन्दावन में चल रहे अन्य विकास कार्यों का भी उन्होंने जायजा लिया।

ये भी पढ़ें- जौनपुर में 19, वाराणसी में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, 7823 हुई यूपी में संक्रमितों की संख्या

श्रीकांत शर्मा ने कहा यह-

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक जल्द ही ब्रज के मंदिर खुलेंगे, इसलिए गलियों में चल रहे अंडर ग्राउंड केबिल डालने के काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लॉक डाउन के दौरान लोगों के व्यापार और रोजगार पर पड़े असर के कारण क्या बिजली बिल माफ या फिर कोई रियायत मिलेगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि 'संकट का समय है, आप लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही कहा कि जिनसे हम बिजली लेते हैं हमको भी उन्हें पेमेंट करना है, उनका भी 4-5 महीने का बकाया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग