8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमरे में सो रहे थे पति-पत्नी, देर रात नींद खुली तो उड़ गए होश

चोर बड़ी ही आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घरवालों को भनक तक नहीं लगी।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Mukesh Kumar

Mar 06, 2018

मकान में चोरी

मथुरा। जिले के फरह थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने सोमवार रात को एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने इस मकान से नकदी, लाइसेंसी बंदूक सहित लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पीड़ित मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


चारों ने बाहर बंद किए दरवाजे
फरह क्षेत्र के टीटी कुंज में देर रात को चोरों ने अनूप सिंह के मकान से 50 हजार की नकदी, एक लाइसेंसी बंदूक और 25 तोला सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। हैरानी की बात ये कि चोर बड़ी ही आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन घर के लोगों को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित अनूप सिंह ने बताया कि देर रात को तकरीबन सवा दो बजे उनकी पत्नी उठी तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने घर के दूसरे कमरों में सो रहे लोगों को फोन किया तो उनका भी दरवाजा बाहर से बंद था। अनूप सिंह ने किसी तरह अपने कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद अन्य लोगों को बाहर निकाला। चोर सिर्फ उस कमरे में घुसे जिसमें सेफ अलमारी रखी थी। जब वे लोग वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सेफ अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

ये भी पढ़ें- घर के सामने खेल रही कारोबारी की ढाई साल की बेटी का अपहरण

नकदी, बंदूक और जेवरात चोरी
अनूप सिंह के मुताबिक चोर 50 हजार रुपए नकद, एक लाइसेंसी बंदूक और 25 तोला सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। चोर घर में किस वक्त घुसे किसी को पता नहीं चला और न ही कोई आहट हुई। सूचना मिलने के बाद सुबह को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है।