17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO यातायात माह में कमल सन्देश यात्रा ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

कमल संदेश यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया पुलिस या ट्रैफिक पुलिस ने भी इन्हें रोकने या इनका चालान करने की जहमत नहीं उठाई।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 17 Nov 2018, 6:46 PM IST

BJP

VIDEO यातायात माह में कमल सन्देश यात्रा ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कमल संदेश यात्रा का शुभारंभ महाविद्या ग्राउंड से किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर निकले। यातायात माह के दौरान कमल संदेश यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। एक बाइक पर तीन-तीन भाजपा कार्यकर्ता बिना हेलमेट के यात्रा करते नजर आए। इस दौरान शहर में जाम के हालात रहे।

यातायात नियमों का उल्लंघन

बता दें कि शनिवार को यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कमल संदेश यात्रा निकाली गई। मथुरा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में पूरा दमखम दिखाया। जिले भर से युवा कार्यकर्ता बाइकों से इस यात्रा में अपनी बाइकों पर भाजपा का झंडा लगा कर शामिल होने मथुरा पहुंचे। शहर में निकली इस यात्रा में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के साथ ही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मेयर मुकेश आर्य बंधु भी शामिल हुए। बाइकों पर भाजपा के झंडे लगाकर संदेश यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक नियमों का जमकर उल्लंघन किया और बिना हेलमेट पहने ही बाइक चलाते नजर आए और पुलिस या ट्रैफिक पुलिस ने भी इन्हें रोकने या इनका चालान करने की जहमत नहीं उठाई।

रैली को कैबिनेट मंत्री ने बताया विरोधियों को जवाब

कमल संदेश यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि यह बाइक रैली पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और उनमें जोश भरने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह बात कहते हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता मायूस है तो उन लोगों को यह भाजपा का जवाब है। उन्होंने कहा कि आज साबित हो गया है कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे जोश में है और तन-मन-धन से मोदी की सरकर बनाने के लिए तैयार है।