27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत और तीन घायल

हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 4 Jul 2018, 7:15 PM IST

Car Accident

यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत और तीन घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पत्नी को बेरहमी से पीटा, तेजाब पिलाने की कोशिश

दो की मौत और तीन घायल

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब नोएडा से आगरा जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। डिजायर कार संख्या एमएच02, ईआर- 4347 में सवार दिल्ली सोनिया विहार निवासी अशोक अपने परिवार के साथ आगरा जा रहे थे। ये लोग थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 146 पर पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के कारण कार पलट गई। जिसमें अशोक की पत्नी देवसखी और एक बच्चे की मौत हो गयी। जबकि ड्राइवर प्रतीक, अशोक और एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और कार में से सभी को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आदेश की नहीं परवाह, बाढ़ बचाव कार्यों की खुली पोल

क्या कहना है पुलिस का

एसएसपी मथुरा प्रभाकर चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेसवे पर कार हादसे की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार की खुली पोल तो नगर पालिका चेयरमैन ने दिया हैरान करने वाला बयान, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग