8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंग नहर में इस हालत में मिला महिला का शव, देखने वालों के उड़े होश

गंग नहर में शव पड़े होने की सूचना पर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Jun 2019, 3:56 PM IST

Dead body

गंग नहर में इस हालत में मिला महिला का शव, देखने वालों के उड़े होश

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- एसी, कूलर, पंखा में इलाज कराना है तो निजी हॉस्पिटल में जाओ

ये है मामला

गुरुवार को थाना राया क्षेत्र के गांव नगला अंबू के पास मांट ब्रांच गंग नहर में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जिसने भी महिला का शव गंग नहर में पड़ा हुआ देखा वह देखकर वहां रुक गया। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। गंग नहर में शव उतरने की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। गंग नहर में शव पड़े होने की सूचना पर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला भी मौके पर पहुंचे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।