2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा और कांग्रेस परिवारवाद का प्रतीक: श्रीकांत शर्मा

उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा पिछले शुक्रवार से लगातार ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुन रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 8:55 PM IST

UP Energy Minister Shrikant Sharma

सपा और कांग्रेस परिवारवाद का प्रतीक: श्रीकांत शर्मा

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा पिछले शुक्रवार से लगातार मथुरा में कैंप कर रहे हैं और ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुन रह हैं। इसी क्रम में आज (शुक्रवार) को ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बल्देव विधानसभा क्षेत्र के फरह ब्लॉक के गांव सानोरा में चौपाल लगा कर किसानों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पहले ऊर्जामंत्री गोवर्धन तहसील के भगौसा गांव में रात्रि चौपाल लगाई।

गांव को उन्नतशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध

इस दौरान ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने चौपाल में मौजूद लोगों से कहा कि आपकी हर समस्या का निदान ग्रामसभा स्तर पर होगा और अगर यहां कोई परेशानी आती है तो ब्लॉक और तहसील स्तर पर आप अपनी समस्याओं को बता कर उनका निदान करा सकते हैं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर के लोगों को मिले यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है। ऊर्जामंत्री ने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार गांव को उन्नतशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अखिलेश ने किया पिता का अपमान

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने और परिवारवाद ख़त्म करने के बयान पर ऊर्जामंत्री ने कहा कि विपक्ष का एकजुट होना इस बात का प्रतीक है कि वो खुद अपने दम पर नहीं लड़ सकते। अखिलेश के परिवारवाद खत्म करने के बयान पर कहा कि सपा और कांग्रेस परिवारवाद के प्रतीक हैं, इनके रहते हुए इनके दलों में कोई बाहर का व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बन सकता। विपक्ष पर हमला बोलते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया है उससे भ्रष्टाचार की पोषक राजनैतिक पार्टियां स्वत: ही ख़त्म हो जाएंगी।

राहुल को कांग्रेसी ही नहीं मानते नेता

ऊर्जामंत्री ने कहा कि अखिलेश ने पार्टी तोड़ कर अपने पिता का अपमान किया है। भारतीय जनता पार्टी जोड़ने का काम करती है। राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल को उनकी ही पार्टी के लोग अपना नेता नहीं मानते। कर्नाटक में कांग्रेस को नकारा तो जीते हुए विधायकों को अंडर ग्राउंड कर दिया। कांग्रेस को अपने नेताओं पर ही विश्वास नहीं था कि वो कांग्रेस के साथ रहेंगे या नहीं। मथुरा में एक मात्र पर्यटन विभाग के बंगले को बंद करने के सवाल पर कहा कि हमारी सरकार बृज के विकास के लिए कटिबद्ध है, बृज का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश