8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरी शादी करने के लिए पति ने किया पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या का प्रयास

अनीता ने जब दूसरी शादी का विरोध किया तो महेंद्र ने उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।

2 min read
Google source verification
burn alive

दूसरी शादी करने के लिए पति ने किया पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या का प्रयास

पीलीभीत। दूसरी शादी करने के चक्कर में पति ने अपनी पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाकर हत्या का प्रयास किया है। जली हुयी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- वीडियोः दुकान में चलता था गर्भपात सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने की ये कार्रवाई

दूसरी शादी करना चाहता था पति

पट्टी में झुलसी हुयी जिस महिला की तस्वीर आप देख रहे हैं, इसकी ये हालत किसी और ने नहीं बल्कि इसके पति ने की है। मामला पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के ईटगांव का है। जली हुयी पीड़िता अनीता की बहन निशा देवी ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई महेंद्र कुमार दूसरी शादी करने के लिये आये दिन बहन अनीता का उत्पीड़न करता था। आरोप है कि सोमवार 11 जून को सुबह उसकी बहन से दूसरी शादी करने को लेकर कहासुनी हुई जब अनीता ने इस बात का विरोध किया तो महेंद्र कुमार और उसके परिजनों ने बुरी तरह से मारपीट की और जान से मारने की नियत से अनीता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी।

आरोपी फरार

अनीता का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि घटना वाले दिन निशा ने 1090 वूमेन पावर लाइन और एसपी से संपर्क किया, लेकिन फिर भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी, मीडिया में मामला आने के बाद निशा की तहरीर पर पुलिस ने पति महेंद्र कुमार, देवर सुरेश, बब्लू, देवरानी नन्ही देवी, चचिया ससुर द्वारिका प्रसाद के खिलाफ जान से मारने की नियत, घरेलू हिंसा सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।