28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्द होगा राम मंदिर निर्माण: विहिप

आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Apr 22, 2018

VHP

मथुरा। विश्व हिन्दू परिषद की वर्ष भर में आयोजित होने वाली विशेष संपर्क विभाग अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ शनिवार को विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में किया। इस दौरान आलोक कुमार ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- प्रशासन ने अखिलेश की तस्वीर पर किया रंग, सपाइयों ने लगा दी नई फ़ोटो

1964 के एजेंडे पर आज भी कायम

शनिवार को वृन्दावन पहुंचे कार्यकारी अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि कार्य अध्यक्ष का भार संभालने के बाद दिल्ली के बाहर पहला प्रवास वृन्दावन में मिला जो वाकई में उनके लिये ऊर्जावान देने वाला साबित होगा। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यों को बल भी मिलेगा। आलोक कुमार ने कहा कि संगठन अपने 1964 के एजेंडे पर आज भी कायम है।समाज में समरसता लाना,जातीय द्वेष को दूर करना, हिन्दू परिवारों को टूटने से बचाना और वनों पहाड़ों और सुदूर क्षेत्रों में चल रहे सेवा कार्य को और बढ़ाना।

जल्द बनेगा राम मंदिर

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर पर कहा कि कोर्ट के फैसले का इंतजार है। विपरीत निर्णय आने पर संसद द्वारा कानून बनाया जाएगा, मगर अब कम समय के भीतर ही मन्दिर का काम शुरू होगा, ज्यादा लम्बा नहीं खिंचेगा। आलोक कुमार ने कहा कि ओबीसी, एससी में कई गलत फहमियां हैं उन सबके बीच जा कर सेवा, विकास के द्वारा समाज में भी शैक्षिक, समाजिक और आर्थिक बराबरी हो सके इसके लिए प्रयत्न करेंगे। वहीं उन्होंने परिवार टूटने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा मामले तलाक के आ रहे हैं इसके लिए परिवारों की सुव्यवस्था हिन्दू समाज में बने यह हमारा दूसरा काम है।