18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली से औरैया जा रही वोल्वो बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल

Highlights - यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दो बजे हुई दुर्घटना - मथुरा में वोल्वो बस पलटने से दर्जनभर यात्री घायल - अचानक टायर फटने से हुआ भीषण सड़क हादसा
less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

•

image

lokesh verma

•

Nov 05, 2020

mathura.jpg

मथुरा. यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात दिल्ली से औरैया जा रही एक वोल्वो बस पलट गई। इस हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ के दौरान बस चालक ने बताया कि अचानक टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके बाद मौके पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें- अमेठी में वाहन ने दूधिये को रौंद, आक्रोशित ग्रामीणों ने हॉटमिक्स प्लांट में आग लगाई

दरअसल, हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे के थाना महावन क्षेत्र स्थित माइल स्टोन 113 के नजदीक हुआ। दिल्ली से औरैया यात्रियों को लेकर जा रही वोल्वो बस बुधवार रात करीब दो बजे पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस और एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बस से जैसे-तैसे बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही क्रेन बुलवाकर बस को सड़क किनारे खड़ा किया गया।

इस हादसे में रोहित और राज तिवारी निवासी घाटमपुर कानपुर, महबूब निवासी सकीट एटा, सतीश, शहनवाज और हुसैन निवासी औरैया, श्याम करन निवासी चरवारी महोबा समेत 12 यात्री घायल हुए हैं। बस चालक ने हादसे के बाद बताया कि रात दो बजे बस माइल स्टोन 113 के नजदीक पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

यह भी पढ़ें- कोराना संक्रमित महिला ने तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग