इस बारे में मथुरा के अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया के मौसम विभाग से मथुरा जनपद के साथ-साथ कई अन्य जिलों के लिए भी एक अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि भारी बारिश हो सकती है, आंधी तूफान आ सकता है और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि सुरक्षित स्थान पर रहें। जिन किसानों ने अपनी फसल काट ली हो, वे फसल को सुरक्षित स्थान पर रख दें, ताकि बारिश से कटी फसल को नुकसान न पहुंचे। तूफान के टाइम पर लोग बाहर ना निकलें ताकि किसी प्रकार की धन और जन हानि से बचा जा सके।