11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर सीएम योगी के लिए ये बहनें करने जा रहींं इस बार कुछ खास

मथुरा-वृंदावन में सीएम योगी के लिए रक्षाबंधन खास बनाने की तैयारियां चल रही हैं।  
2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Aug 24, 2018

Yogi Adityanath

रक्षाबंधन पर सीएम योगी के लिए ये बहनें करने जा रहींं इस बार कुछ खास

मथुरा। कान्हा की नगरी वृन्दावन के आश्रय सदनों में रहने वालीं सैकड़ों विधवा महिलाएं राधा कृष्ण के नाम को जीवन आधार बनाकर जी रही हैं। अब ये विधवा महिलायें भाई के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को यादगार बना रही हैं। वृन्दावन की विधवा महिलायें रक्षाबंधन पर अपने हाथों से बनाई गई रंग बिरंगी राखियां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजेंगी।

यह भी पढ़ें- गैंगरेप को जब पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग तो सह न पायी पीड़िता और उठाया ये खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें- AMU Big news: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होने जा रहा ये बड़ा काम !

समस्याओं को दूर करेंगे

अपनों की अनदेखी और दुत्कार झेल रहीं ये विधवा महिलायें वृन्दावन के आश्रय सदनों में रहकर जीवन यापन करती हैं क्योंकि शायद इनका समाज अपने साथ में रहने और सब कार्यों को करने की इजाजत नहीं देता लेकिन वृन्दावन की विधवा महिलायें कभी दुर्गा पूजा तो कभी होली खेलकर कुछ अलग करती दिखती हैं। अब ये महिलायें भाई बहन के इस प्यार के त्यौहार रक्षाबंधन में भी अपने जीवन में खुशियां बटोरने का काम कर रही हैं। अब ये महिलाएं प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाई राखियां भेजेंगी। ये महिलाएं उम्मीद करती हैं कि उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूर करने का काम करेंगे। ये विधवा महिलाएं मुख्यमंत्री को ये राखियां पोस्ट और कोरियर के माध्यम से भेजेंगी।

यह भी पढ़ें- महिला अधिवक्ता की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 70 लाख रुपये बने थे हत्या का कारण

योगी जी हमारी रक्षा करेंगे

विधवा महिला कुसुमलता ने बताया कि हम सब बहनें अपने भाई योगी के लिए राखी भेज रहे हैं और अपने हाथों से ये राखियां बनायी हैं। हम उनसे मिलने के लिए जा तो नहीं पाएंगे, हम अपने हाथों से राखी भेज रहे हैं और हमारी वो रक्षा करेंगे।