scriptWorld Environment Day यहां विदेशियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश | World Environment Day 2019 Foreigners Gave Massage to Save Environment | Patrika News

World Environment Day यहां विदेशियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

locationमथुराPublished: Jun 05, 2019 08:29:28 pm

पर्यावरण बचाओ का संदेश दे रहे विदेशी भक्तों से जब बात की गई तो विदेशी भक्तों ने बताया कि जिस तरह से गंगा यमुना गोदावरी को प्रदूषित किया जा रहा है वह बहुत ही दुखद है।

World Environment Day 2019

World Environment Day यहां विदेशियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मथुरा। वृंदावन में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विदेशियों ने अनोखा संदेश दिया। इस संदेश में विदेशियों के द्वारा लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावरण बचाने के प्रति जागरुक किया गया।

यह भी पढ़ें

World Environment Day: पर्यावरण इंजीनियर से जानिए पेड़-पौधों की अहमियत और ऐसे तथ्य जिनसे आप आज तक अंजान होंगे..

World Environment Day
गंगा यमुना हमारी माँ

विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने के लिए 7 समंदर से आये विदेशी कान्हा की नगरी सड़कों पर उतरे। नगर निगम चौराहा पर विदेशी भक्तों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश दिया। पर्यावरण बचाओ का संदेश दे रहे विदेशी भक्तों से जब बात की गई तो विदेशी भक्तों ने बताया कि जिस तरह से गंगा यमुना गोदावरी को प्रदूषित किया जा रहा है वह बहुत ही दुखद है। इसे प्रदूषित करने के जिम्मेदार हम लोग हैं। गंगा हमारी मां है और हम अपनी मां के साथ ऐसा नहीं कर सकते। कई देशों के लोग आज पर्यावरण दिवस के मौके पर यहां एकत्रित हुए और लोगों को संदेश दिया।
यह भी पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस: दीवारों पर ’स्वच्छता स्लोगन’ लिखवाने से क्या होगा जनाब?

World Environment Day

5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुधवार को वृंदावन के गांधी पार्क के सामने विदेशी भक्तों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तभी से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस हर साल मनाया जाता है। इस दिन तमाम सामाजिक संस्था सन्देश देने के लिये अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
यह भी पढ़ें

पौधा लगाने से भाग्य भी चमकता है,जानिए अपने नक्षत्र के हिसाब से किस पौधे का करें रोपण

World Environment Day

पर्यावरण बचाने की अपील

वहीं गीता गोविंदा नाम की विदेशी महिला भक्तों ने बताया कि प्लास्टिक हमारे लिए तो हानिकारक है ही साथ में यमुना गंगा और गाय के लिए भी हानिकारक है। गाय प्लास्टिक को खाती हैं और गाय के लिए प्लास्टिक काफी नुकसानदायक है हम सभी को सोचना चाहिए कि हम अपने पर्यावरण को किस तरह से बचाएं कम से कम प्लास्टिक का यूज करें। कचरे को इधर उधर न फेंकें डस्टबिन में ही कचरा डालें आज नुक्कड़ नाटक के जरिए एक संदेश हम लोगों ने दिया है पर्यावरण को बचाने का।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो