पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का शव बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक बोरे में मिला था। बच्ची के पिता ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन दुकान बंद होने के कारण बड़ी बहन ने उसे घर भेज दिया और वह खुद ट्यूशन के लिए चली गई, लेकिन छोटी बेटी घर नहीं पहुंची। शाम तक बच्ची की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने थाना खेकड़ा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।