उन्होंने कहा कि लाखों बेरोजगारों को नौकरी देने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में कई लाख युवक और बेरोजगार हो गए। अतुल ने कहा कि 2019 में महागठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा और मोदी महागठबंधन की आंधी में उड़ जाएगे। यह साइकिल यात्रा 13 सितंबर से चल रही है। 23 सितंबर को यह दिल्ली जंतर मंतर पहुंचेगी। साइकिल यात्रा का नाम दिया गया है-सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ। गुरुवार को इस यात्रा का आगमन हापुड़ की ओर से मेरठ में हुआ। यात्रा का कैली, लालपुर, खरखौदा, धनौरा, फफूंडा, हाजीपुर, जाहिदपुर, बिजली बंबा, काजीपुर, पीवीएस आदि जगहों पर स्वागत किया गया। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चैधरी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, विपिन मनोठिया, आदिल सिद्दीकी, राहुल वर्मा, मेहराज मलिक, हेविन खान आदि रहे।