मेरठ। जनपद में पिछले 24 घंटे में पीएसी के छह जवानों समेत 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 398 पहुंच गई है। सीएमओ डा. राजकुमार और एलएलआरएम मेडिकल कालिज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा विश्वास चौधरी ने बताया कि कुल 373 नमूने लिये गये थे, इनमें 12 नए कोरोना संक्रमितों में पूर्वा शेख लाल में तैनात 52 वर्षीय नगर निगम सफाईकर्मी, नौगजा शाहपीर गेट से 60 वर्षीय पुरुष, केसरगंज से 56 वर्षीय चक्की व्यापारी, पुरानी तहसील से 32 वर्षीय पुरुष, रजबन छोटा बाजार से 56 वर्षीय पुरुष, प्रहलाद नगर से 36 वर्षीय पुरुष और छठी वाहिनी पीएसी के छह जवान शामिल हैं।