6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदूषण कम करने के लिए महायज्ञ में 500 क्विंटल आम की लकड़ियां जलेंगी

मेरठ के भैंसाली ग्राउंड में नौ दिन तक चलेगा श्री अयुतचंडी महायज्ञ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Mar 2018, 2:11 PM IST

meerut

मेरठ। नव संवत के मौके पर मेरठ के भैंसाली ग्राउंड में पूरे नवरात्र यहां श्री अयुतचंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। इस महायज्ञ में सैकड़ों लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कुल 500 क्विंटल आम की लकड़ी के साथ काला तिल, धान, जौ आैर घी के साथ आहुतियां दी जा रही जाएंगी। जबकि इस श्री अयुतचंडी महायज्ञ समिति के इस आयोजन में प्रदूषण कम करने का दावा किया गया है। श्री आयुतचंडी महायज्ञ समिति के उपाध्यक्ष गिरीश बंसल का कहना है कि इस महायज्ञ के लिए बड़ी तैयारियां की गर्इ हैं। एक करोड़ आहुतियां करीब 500 क्विंटल समिधा के साथ पूरा होंगी। इन्हें 108 हवन कुंडों में गाय के घी के साथ आहुतियां सम्पन्न होंगी। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है।

यह भी पढ़ेंः उत्तर पुस्तिका बदलने के मामले में मुख्य आरोपी एसटीएफ के रडार से बाहर

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में इन दिनों बढ़ गर्इ ये दिक्कतें, शिकायत भी किससे करें, सभी नेटवर्क क्षेत्र से बाहर

बच रहे प्रदूषण बोर्ड के अफसर

श्री अयुतचंडी महायज्ञ में आहुतियां देने के लिए सैकड़ों लोग इसमें शामिल हाे रहे हैं। इसमें 108 हवन कुंड बनाए गए हैं आैर नौ दिन तक यहां लाखों आहुतियां दी जाएंगी। किसी भी स्थान पर इतनी बड़ी मात्रा में आम की लकड़ियों के प्रयोग से क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भृकुटियां तन जानी हैं, लेकिन यहां एेसा नहीं हुआ। बल्कि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं। मेरठ रीजन के अफसर आरके त्यागी का यह तो कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी जलाने से प्रदूषण होता है, लेकिन महायज्ञ में इतनी लकड़ियां प्रयोग करने के मामले में चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक मामला है, इसलिए कुछ नहीं कह सकते।

यह भी पढ़ेंः अब यूपी के इस शहर में बनने जा रहा सिटी फाॅरेस्

यह भी पढ़ेंः आरएसएस ने एेसे मनाया हिन्दू नव वर्ष, पथ संचलन में हुर्इ पुष्प वर्षा