4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के मौके पर रंग नहीं फेंका तेजाब, जानिए पूरा माजरा

स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जा रही थी दोनों खिलाड़ी, एक आरोपी पकड़ी गर्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Feb 2018, 4:55 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ में स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जा रही दो महिला खिलाडियों पर लालकुर्ती थाना क्षेत्र में तेजाब डाल दिया गया। इसमें दोनों खिलाड़ी झुलस गई, जिन्हें तुरन्त निकट के दयानंद नर्सिंग होम भर्ती कराया गया। बताते हैं कि तेजाब डालने वाले बाइक पर सवार थे। इनमें दो युवक व एक युवती शामिल है।

यह भी पढ़ेंः हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी, बेटे ने गोली चलार्इ आैर मौत हुर्इ बेकसूर की

सुबह की प्रैक्टिस से पहले

मामला बुधवार सुबह का है, जब बाक्सिंग खिलाड़ी तथा कुश्ती खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिये जा रही थी। बताते हैं कि जैसे ही यह लालकुर्ती पैठ के पास पहुंची, तभी बाइक पर सवार दो युवक व एक युवती ने इन्हें रोक लिया। बाइक सवार युवती ने इन पर तेजाब डाल दिया। जिसमें दोनों खिलाड़ी झुलस गई। उन्हें आनन-फानन में निकट के दयानंद नर्सिंग होम भर्ती कराया गया। जहां एक खिलाड़ी की पीठ पर ज्यादा तेजाब गिरने के कारण उसकी हालत स्थिर है, जबकि दूसरी खिलाड़ी के हाथ झुलस गए।

इस घटना के पीछे यह कारण

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मान सिंह सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात पता चली है कि दोनों खिलाड़ियों पर तेजाब डालने वाली युवती सोनी निवासी ग्राम मसूरी है। उसके साथ बाइक पर उसका जीजा विजय निवासी बड़ा गांव व एक अन्य था। एसपी सिटी ने बताया की सोनी का भाई जेल में बंद है। इनके रिश्तेदार भी जेल में बंद है। एक बार मिलाई के दौरान दोनों में झड़प हो गई थी। आराेप है कि इसके चलते ही सोनी ने आज की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर रही है।

वीडियो देखेंः BJP women's front state president Darshan Singh arrives in Meerut

यह भी पढ़ेंः भाजपा नेत्री ने छेड़छाड़ पर कोसा पिछली सरकारों काे

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश