सभा को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष चौधरी नरेन्द्र पाल सिंह, गजेन्द्र धामा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार वेस्ट यूपी के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार करती रही है। प्रदेश को सर्वाधिक राजस्व यहां की जनता देती है। सरकार द्वारा कोई सुविधा न देने के बाद भी यहां की जनता और यहां के व्यापारियों ने खुद रोजगार के सर्वाधिक साधन उपलब्ध किए हैं, लेकिन इसके बाद भी पश्चिम की जनता के साथ सरकारें धोखा करती आई हैं। यहां की जनता को न्याय पाने के लिए आज 700 किलोमीटर दूर इलाहाबाद जाना पड़ता है, जबकि महाराष्ट्र में तीन-तीन हाईकोर्ट बेंच सरकार ने दी है।