सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि मैं पिछले एक माह से आरएसएस की शाखा में शामिल हो रहा हूं। 25 फरवरी को भी पूर्ण गणवेश में राष्ट्रोदय में शामिल हुआ था। संघ की शाखा में स्वयंसेवकों को राष्ट्रभक्ति तथा सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाया जाता है। वहां कोई राजनीतिक चर्चा नहीं होती। फिर भी मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा हूं। उनका कहना है, स्वयंसेवक होने का मुझे गर्व है। पश्चाताप इस बात का है कि मुझे यह फैसला बहुत पहले लेना चाहिये था। अब आरएसएस द्वारा सिखाये जा रहे मार्ग को ही अपना लक्ष्य बनाकर कार्य करूंगा।