एसओ भावनपुर धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि वर्ष 2016 में गेसुपुर रोड शिवशक्ति विहार निवासी अमर सिंह ने अपने पड़ोसी संजीव सिरोही के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। अमर सिंह का आरोप था कि संजीव ने उसे आवास विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन योजना में फ्लैट आवंटित कराने का दावा किया था। आरोप है कि अग्रिम धनराशि के रूप में दिया गया पांच लाख का चेक संजीव ने अपने खाते में कैश करा लिया। वहीं अमर सिंह को आवास विकास परिषद द्वारा किया गया फर्जी आवंटन पत्र थमा दिया, लेकिन जब वह फ्लैट पर कब्जा लेने पहुंचे तो पता चला कि उक्त फ्लैट किसी बबीता नाम की महिला के नाम आवंटित किया गया है।