26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणवी डांसर को चलती कार में पिलाई शराब-किया गैंगरेप का प्रयास, पुलिस कर रही जांच

हरियाणवी डांसर ने गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसको पहले जबरन शराब पिलाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 27 Feb 2023, 7:32 PM IST

हरियाणवी डांसर को चलती कार में पिलाई शराब-किया गैंगरेप का प्रयास, पुलिस कर रही जांच

पीड़िता ने एसएसपी से की मामले में शिकायत।

थाना भावनपुर क्षेत्र में हरियाणवी डांसर से चलती कार में गैंगरेप की कोशिश की गई है। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि दबंगों के डर की वजह से उसे अपना घर तक छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने अब इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।


यह भी पढ़ें : सुहागरात पर खुला दूल्हे का राज तो दुल्हन के उड़े होश, ससुराल से मायके तक हड़कंप



ये मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली युवती के मुताबिक वो ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम करती है। पीड़िता का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति कुछ दिन पहले उसे एक कार्यक्रम के बहाने अपने साथ शादी समारोह में ले गया।

जहां से देर रात तक किसी अन्य स्थान पर प्रोग्राम करने की बात कह कर वो उसे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में घुमाता रहा।


पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी और उसके दोस्तों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान कर उस पर शराब पीने का दबाव बनाया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की।


यह भी पढ़ें : सट्टा किंग और गांजा तस्कर से परेशान लोगों ने घरों में लगाए पलायन के पोस्टर

आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। लेकिन, इसी दौरान उनकी कार एक डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके बाद किसी तरह पीड़िता वहां से अपनी जान बचाकर भागी।


पीड़िता का आरोप है कि दबंग पड़ोसी के परिजनों ने पीड़िता को धमकाते हुए घर छोड़ने पर मजबूर किया। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


यह भी पढ़ें : चार बीघा जमीन के लिए नाती ने लोहे की मूसली से किया दादी का कत्ल

सीओ सदर देहात ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग